रामगढ़, मई 11 -- रामगढ़। एक प्रतिनिधि रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया 12 अप्रैल को रात लगभग 11:30 बजे सिरका परियोजना स्थित कांटा घर के समीप एक खड़े हाईवा संख्या जेएच 24 जे 6878 को अज्ञात अपराधियों ने आग लगाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था। घटना के संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 101/2025 दर्ज किया गया था। इस घटना के चार दिन के बाद पतरातू रेलवे साईडिंग में भी अज्ञात अपराधी ने रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की थी। इस संबंध में पतरातू थाना कांड संख्या 97/25 दर्ज किया गया था। दोनों कांडों के उद्भेदन के लिए एएसपी ...