रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गैंगेस्टर अमन साहू के मारे जाने के बाद उसके गैंग की कमान अब राहुल दुबे ने संभाल लिया है। रविवार को गैंग ने राहुल दुबे को कमान सौंपे जाने का ऐलान किया। 11 मार्च को झारखंड पुलिस ने अमन साहू को पलामू में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद गिरोह ने राहुल सिंह के द्वारा अमन साहू गैंग के संचालन का ऐलान किया था। लेकिन, मयंक सिंह के प्रत्यर्पण के बाद आपराधिक गिरोह ने ऐलान किया है कि ग्रुप का संचालन सिर्फ राहुल दुबे के द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...