पटना, जुलाई 9 -- बिहार में विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले 15 दिनों से चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर विपक्षी दलों के अलायंस महागठबंधन के बिहार बंद का बुधवार को परिवहन सेवाओं और बाजार पर असर दिखा है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के दफ्तर के गेट पर चुनाव आयोग के अफसर महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते दिखे लेकिन राहुल गांधी के भाषण के बाद मार्च खत्म हो गया और नेता-कार्यकर्ता वापस लौट गए। विपक्षी दलों का कोई प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने नहीं गया, जिसका इंतजार करते अफसर दिखे थे। बिहार बंद में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीपीआई नेता डी राजा समेत कई लीडर दिल्ली से भी आए थे। पटना में आयकर गोलंबर पर तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.