गया, अगस्त 18 -- गया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने पहुंचे 58 वर्षीय शिवनारायण भीड़ की वजह से बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। घटना कोंच के अहियापुर की है। मृतक शिवनारायण अलीपुर थाना के अगार गांव का रहने वाले थे। आपको बता दें वोटर अधिकार यात्रा का आज दूसरा दिन है। सासराम से शुरू हुई यात्रा आज गया पहुंची थी। इससे पहले राहुल गांधी ने गया में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच पर दशरथ मांझी के परिवार को घर की चाबी सौंपी। जनसभा में अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन भीगते हुए भीड़ डटी रही और तालियों व नारों से नेताओं का स्वागत किया। राहुल ने कहा कि यह बारिश जनता के आशीर्वाद का संकेत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर वो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.