नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर आजकल अपनी पार्टी के अंदर ही सवालों के घेरे में रहते हैं। अकसर वह केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर देते हैं जो कि कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता है। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शशि थरूर और राहुल गांधी को अलग-अलग विचारधारा का बताने वाले को सही करार दिया है। सिविटास समीर नाम के एक सोशल मीडिया विश्लेषक ने कहा, शशि थरूर और राहुल गांधी के बीच अंतर दिखाता है कि किस तरह कांग्रेस पार्टी में ही दो अलग-अलग तरह के विचार हैं। अब समस्या यह है कि कांग्रेस पार्टी दोनों को इकट्ठा नहीं कर पा रही है। इसपर शशि थरूर ने कहा, आपके इस गहन विश्लेषण के लिए धन्यवाद। Thank you this thoughtful analysis. There has always been more than one tendency in the party; your framing is fair, and...