संभल, अप्रैल 7 -- यूपी के संभल में नवरात्रि पर मौन साधना में लीन रहे श्री कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को मौन व्रत का समापन करते हुए एक बार फिर कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। मौन व्रत के परायण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि रोजगार की सबसे अधिक आवश्यकता इस समय राहुल गांधी को है। आचार्य प्रमोद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी को कोई रोजगार दे दें। 15 वर्षों से बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा के लिए सीधे राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 150 साल पुरानी पार्टी को जिस स्थिति में पहुंचा दिया है, वह अत्यंत दुखद है। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने राजनीतिक रूप से बेरोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.