नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर दिए 'गद्दार' बयान पर विवाद जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने राहुल गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बात हंसी मजाक में कही गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिट्टू ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात तो किया ही है। बुधवार को संसद परिसर में राहुल ने बिट्टू को गद्दार कह दिया था। उदित राज ने राहुल गांधी के बयान का बचाव किया है और कहा है कि वह साफ दिल के हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जी बहुत प्योर हार्ट के आदमी हैं। हंसी मजाक में कह दिया, लेकिन उसको हवा दी बीजेपी ने और रवनीत बिट्टू को चढ़ा दिया। कहते हैं कि झाड़ पर चढ़ाना। ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल जी ने लाइट मूड में कहा था, मैंने देखा था।' राज ने आगे कहा, 'दूसरी बात यह है कि चिढ़ने की क्या बात...