सुलतानपुर, सितम्बर 9 -- रायबरेली सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विचाराधीन मानहानि के केस में मंगलवार को गवाह अनिल मिश्र की गवाही कोर्ट में दर्ज हुई। याची के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी के वकील केपी शुक्ल ने गवाह से आंशिक जिरह की। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मुकदमे में शेष साक्ष्य के लिए 23 सितंबर की तारीख नियत की है। वर्ष 2018 में बंगलूरू में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें हत्यारा कहा था। उस बयान से खुद को आहत बताते हुए कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिले में एमपी-एमएलए कोर्ट बनने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.