नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय आकर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। इससे पूर्व, प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेसी शुक्रवार दोपहर रायसीना रोड स्थित कार्यालय पर जुटे। यहां से प्रदर्शन करते हुए वे आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.