रायबरेली, जनवरी 7 -- शिवगढ़ संवाददाता। सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में किया गया। जिसमें ब्लॉक के 87 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन कंबल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा बांटे गए। इस मौके पर सुशील पासी राष्ट्रीय सचिव व विधानसभा प्रत्याशी बछरावां मो. इलियास जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विधानसभा बछरावां ,पल्टू पासी सचिव जिला कांग्रेस व प्रभारी ब्लॉक शिवगढ़, अखिलेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...