लखनऊ, दिसम्बर 17 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दाखिल आपराधिक परिवाद की सुनवाई अब लखनऊ में होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह आदेश देते हुए मामले को रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है। यह फैसला वादी एस. विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद लिया गया। वादी ने अदालत को बताया था कि रायबरेली में मामले की पैरवी करने के दौरान उन्हें जान का खतरा है, जिसके चलते उन्होंने केस को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की थी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े आपराधिक परिवाद मामले में वादी एस विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी। वादी का कहना था कि रायबरेली में मुकदमे की पैरवी करने पर उसकी जान को खतरा है। इसी आधार पर उसने उक्त परिवाद रायबरेली से लखनऊ स्थानां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.