पटना, जून 8 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है कि उन्हें लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी को भारत के लोकतंत्र पर इसलिए भरोसा नहीं है, क्योंकि वह चुनाव हार जाते हैं। जिन राज्यों में वह जीत गये, जैसे हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक, वहां उनको दिक्कत नहीं होती है, पर जहां पर वह हार जाते हैं, वहां निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हैं। मेरा स्पष्ट मानना है कि ये तानाशाह लोग हैं। अपने सामने किसी परिवार को वे लोग देखना नहीं चाहते हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को भरोसा है। इसलिए राहुल गांधी और उनके परिवार के लोगों को लगता है कि लोकतंत्र पर ही प्रश्न उठा दो, जबकि बिहार लोकतंत्र की जननी है। यहीं से पूरी दुनिया में लोकतंत्र गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.