नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर सरकार को घेरा है। पार्टी ने इसे राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा की सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा है कि एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा कि पहले भी नाथूराम गोडसे तैयार किया गया था। आज फिर एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियों भी साझा किया है। इस वीडियों में राजस्थान के एक व्यक्ति को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अपमान करने को लेकर राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को कथित तौर गोली मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। पवन खेड़ा ने कहा कि सबसे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक रूप से देश को गुमराह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.