बेगुसराय, जनवरी 27 -- बीहट। कांग्रेस के नेता रहे शकील अहमद के द्वारा राहुल गांधी को डरपोक कहे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक बनाया आज वही व्यक्ति निजी स्वार्थ के लिए राहुल गांधी पर ओछी टिप्पणी कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही अपने पुत्र को टिकट दिलाने में असफल रहने के बाद से लगातार शकील अहमद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालकर उनका पुतला दहन किया। मौके पर सोनू कुमार दिनकर, छोटू कुमार, बबलू कुमार, पवन कुमार, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, प्रिंस कुमार समेत अन्य मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.