चाईबासा, अगस्त 6 -- लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को चाईबासा की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। यह मामला वर्ष 2018 का है। 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ बीजेपी नेता प्रताप कटियार ने चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया था। इसकी सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।राहुल गांधी के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। इस आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, पर उन्हें वहां से राहत नहीं मिली। इसके बाद राहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.