भोपाल, जून 4 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में थे, जहां उन्होंने पार्टी के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इसी दौरान उन्होंने पीसीसी कार्यालय में लगी अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। जिसके बाद भाजपा ने उनका वीडियो शेयर करते हुए उन पर जूते पहनकर फूल चढ़ाने और अपनी दादी का अपमान करने का आरोप लगाया। अब इसके एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज की तस्वीर शेयर की है, जिसमें ये तीनों भी अलग-अलग मौकों पर जूते पहनकर महापुरुषों की समाधि व मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.