लखनऊ, अप्रैल 29 -- एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने 17 मई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हाजिर होने का आदेश दिया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने भारतीय सैनिकों पर टिप्पणी की थी। इस मामले में रिटायर कर्नल उदय शंकर श्रीवास्तव ने परिवाद दायर किया था। सेना का मनोबल तोड़ने वाला बयान देने का आरोप रिटायर कर्नल उदय शंकर श्रीवास्तव के पक्ष से अधिवक्ता विवेक तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बयान दिया था। जिसमें नौ दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प का जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने कहा था कि लोग भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल पूछेंगे। पर, चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई पर एक भ...