रांची, जनवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऑटोमेटिक वोट मिलने का दंभ भर रहे हैं, वे दरअसल लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने दशकों तक जनता के विश्वास से देश बनाया है, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने निर्वाचित सरकारों को गिराकर और वोट की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की चोरी करके सत्ता हासिल की है। उन्होंने अठावले को सलाह दी कि वे राहुल गांधी को उपदेश देने के बजाय यह देखें कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का युवा और किसान आज सड़क पर है। राहुल गांधी विदेशों में देश के खिलाफ नहीं, बल्कि देश में खत्म हो रही लोकतांत्रिक संस्थाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.