हरिद्वार, फरवरी 4 -- संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे फडणवीस ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोप लगाकर देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में ही रुचि है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी के पास ठोस मुद्दे नहीं हैं। वह सुर्खियों में बने रहने और चर्चा बटोरने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि सेना और शहीदों का सम्मान पूरे देश के लिए सर्वोपरि है। इस तरह की बयानबाजी से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। फडणवीस ने कहा कि सेना पर सवाल उठाना और शहीदों के बलिदान को राजनीतिक बहस का विषय बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.