फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने विरोध जताया। क्यूआरजी चौक पर पुतला दहन किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बयान को सिख समाज और देश का अपमान बताया। पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि राहुल गांधी का बयान एक संवैधानिक मंत्री और पूरे देश की गरिमा पर हमला है। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्द लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं। पंकज रामपाल ने कहा कि "गद्दार" शब्द उन लोगों के लिए होता है जो देश से विश्वासघात करते हैं, न कि उन परिवारों के लिए जिन्होंने राष्ट्र सेवा में बलिदान दिया हो। उन्होंने बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू का परिवार देश सेवा और शहादत से जुड़ा रहा है, इसलिए इस तरह की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.