पटना, मई 14 -- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 15 मई को प्रस्तावित दरभंगा दौरे पर ग्रहण लग सकता है। दरअसल कल होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी मदारपुर स्थित आम्बेडकर छात्रावास के प्रांगण में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगे। राहुल का ये कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग संस्थानों के दो हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनका चन कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का पास बनाया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम पर विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.