लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। इस साल प्रस्तावित पंचायत और अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस अब जनता के बीच पहुंचने की तैयारी में है। इसके लिए मनरेगा, एसआईआर और संविधान संवाद सभाओं का सहारा लिया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चिट्ठी हर ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, रोजगार सेवकों और मनरेगा मदूरों तक पहुंचाई जाएगी। केंद्र सरकार ने मनरेगा को वीबी जी-राम-जी योजना से बदल दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की बड़ी योजना तैयार की है। इसके अलावा पार्टी ने अगले 100 दिनों में 30 से ज्यादा संविधान संवाद रैलियां करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी व मनरेगा और एसआईआर को-ऑर्डनेटरों की ब...