देहरादून, फरवरी 10 -- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों के नेता चुनावी तैयारियों को धार दे रहे हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। जिम्मेदारी मिलते ही हरक सिंह रावत पूरे जोश के साथ मैदान में उतर आए हैं। बयानबाजी से विरोधियों की नींद उड़ाने वाले हरक सिंह का नया वीडियो उनकी अपनी पार्टी की फजीहत बढ़ा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। कांग्रेस में टिकट को लेकर बयानबाजी पर हरक सिंह रावत ने राहुल गांधी का नाम लिया। टिकट वितरण को लेकर वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और कहना चाहते थे कि टिकट उसी को मिलेगा जो जीतने की स्थिति में होगा। यह भी पढ़ें- पवित्र हिंदू नाम के आगे मोहम्मद, यह क्या बात हुई? 'दीपक' विवाद में बोले CM धामी...