पटना, मई 15 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस की नाव डुबोने आए हैं। कांग्रेस ने देश में 65 वर्षों तक राज किया और दलितों की हालत और बदतर होती गयी। बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। डॉ. जायसवाल ने गुरुवार को बयान जारी कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज कांग्रेस और राहुल गांधी के पूर्वजों के उसी कारनामे का नतीजा रहा कि हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर छात्रावास जाकर बाबा साहेब को वोट का जरिया समझने वाले राहुल गांधी पहले इसका जवाब दें कि कांग्रेस के शासन में बाबा साहेब आंबेडकर को प्रताड़ित कर इस्तीफा के लिए क्यों मजबूर किया? जब आंबेडकर चुनाव लड़ रहे थे तो खुद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.