नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भुवनेश्वर में संविधान बचाओ रैली को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। प्रधान ने कहा कि यह संविधान बचाओ नहीं, बल्कि राहुल गांधी और कांग्रेस बचाओ समावेश है। ओडिशा में भाजपा की जनहितैषी सरकार के प्रति जनता का अडिग विश्वास कांग्रेस को परेशान कर रहा है। प्रधान ने एक्स पर पोस्ट किया, ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद और अस्तित्व ही नहीं है। राज्य के गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों ने कांग्रेस को दशकों पहले नकार दिया था। ऐसे में राहुल गांधी का ओडिशा के गरीबों के हित की बात करना छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं है। भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.