मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आगामी 27 अगस्त को गायघाट से जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और डीएमके नेता सह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल ने दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी और एमके स्टालिन 26 अगस्त को ही बिहार आ जाएंगे। वे वोटर अधिकार यात्रा में सहरसा से ही शामिल हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी पहली बार मुजफ्फरपुर में पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुपौल के बाद उनका काफिला दरभंगा और फिर 27 अगस्त को मुजफ्फरपुर के गायघाट से जिले में प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि गायघाट के बेरुआ बुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.