महाराजगंज, सितम्बर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। कांग्रेसी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना सांसद का दायित्व है। इसे रोकना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अपमान की घटना को भाजपा ने मुद्दा बनाया, जबकि राहुल गांधी ने उस वक्त संयम और मर्यादा का परिचय दिया था। इसके बावजूद उनसे माफी की मांग करना भाजपा की निंदनीय राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.