नई दिल्ली, फरवरी 11 -- - कहा, कांग्रेस नेता का लोकसभा में भाषण झूठ से भरा था नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के एप्सटीन फाइल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का लोकसभा में भाषण झूठ से भरा था। केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के तुरंत बाद, रिजिजू ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य आसन को एक नोटिस देंगे, जिसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा बोले गए किसी भी कथन के प्रमाणीकरण की मांग की जाएगी। राहुल गांधी ने जो भी झूठ बोला है, हम उसे रिकॉर्ड से हटाए जाने की मांग करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी ने अपने बयानों को प्रमाणित करने का वादा क...