पटना, अगस्त 7 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 17 अगस्त से सासाराम से प्रस्तावित मतदाता अधिकार यात्रा पहले चरण में पंद्रह दिनों की होगी। इसे अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष शामिल रहे। सबने यात्रा की सफलता पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं की राय जानी। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यात्रा की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि राहुल गांधी का यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आत्मा को जोड़ने का प्रयास है। बैठक में प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.