लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की तथाकथित मुहब्बत की दुकान में केवल और केवल 'नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोध का सामान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने झूठ की राजनीति के उस स्तर को छू लिया है, जहां से वापसी संभव नहीं है। जिस प्रकार के अनर्गल और तथ्यहीन आरोप राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार पर लगाते हैं और सोशल मीडिया पर विष-वमन करते हैं, वह न केवल निंदनीय हैं बल्कि 'राष्ट्रद्रोह' की श्रेणी में आता है। ब्रजेश पाठक ने ये बातें मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश देख रहा है कि राहुल गांधी की राजनीति का स्तर किस कदर गिर चुका है। उनका एकमात्र उद्देश्य अब झूठ पर झूठ बोलना, जनता को उक...