दावोस, जनवरी 22 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि जब वह भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे, तब वह इन दोनों भाई-बहनों की लड़ाई का शिकार हुए थे। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान NDTV से बातचीत में सरमा ने दावा किया कि वह खुद राहुल और प्रियंका के बीच चल रही अंदरूनी लड़ाई के "शिकार" रहे हैं। पूर्व कांग्रेस नेता हिमंत सरमा ने कहा कि गांधी परिवार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और इसके संकेत हालिया राजनीतिक फैसलों से साफ दिखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल नहीं चाहते कि प्रियंका गांधी केरल में अपना प्रभुत्व बढ़ाएं। हिमंत सरमा ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल की बजाय असम में चुनावी जिम्मेदारी देना इसी अंदरू...