पटना, अक्टूबर 19 -- बिहार में महागठबंधन में दरार की अब साफ-साफ दिखने लगी है। झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और पड़ोसी राज्य में चुनाव के बाद झारखंड में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अपने गठबंधन की ''समीक्षा'' करेगा। अब इसपर बीजेपी ने चुटकी ली और महागठबंधन में दरार की वजह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के घमंड को बताया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और साथ ही यह भी घोषणा की कि वह अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। इतना ही नहीं, पार्टी ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन पर पुनर्विचार किया जाएगा। राहुल और तेजस्वी का घमंड ही महागठबंधन के बिखरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.