हापुड़, दिसम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रांतीय परिषद के लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भदस्याना निवासी एवं बाल स्वयंसेवक राहुल उपाध्याय को नामित किया गया है। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। उनको बधाई देने वालो का तांता लग गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भारत भूषण गर्ग ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही वह संगठन है जहां जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित स्थान मिलता है। उन्होंने बताया कि यह वही प्रांतीय परिषद है जिसके 403 सदस्य आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अनुमोदक और प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे। राहुल उपाध्याय के चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं मूलचंद आर्य, गिरीश कुमार चौहान, विनोद कुमार, विक्रम सिंह लोधी, यसवीर सिंह, पुनीत कुमार, शक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.