हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारी संघ की नई जिला कार्यकारिणी रविवार को चुन ली गई। प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी व पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह व जिला महामंत्री मनोज पंत के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। हल्द्वानी व रामनगर शाखा के कर्मचारियों की सर्वसम्मति से रोहित मेलकानी को जिलाध्यक्ष, अनिल रावत को उपाध्यक्ष, चन्दन मेहरा को महामंत्री, सुरेश पाण्डे को संयुक्त सचिव, गुलशन कुमार को कोषाध्यक्ष व श्याम सिंह लटवाल को संरक्षक चुना गया। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारी हितों, संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...