बरेली, जनवरी 10 -- एमपेजी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब व एनएसएस इकाई द्वारा प्रदेश सरकार की राहवीर योजना के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए प्रोत्साहित करना और सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में जानकारी देना था। विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने या उसकी सहायता करने वाले को 25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। रोड सेफ्टी क्लब की ओर से डॉ. आशीष जैन, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. आशीष शंखवार एवं डॉ. इंदरप्रीत कौर आदि ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दुर्घटना के समय भय या कानूनी उलझन से बचने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.