औरैया, जनवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। उप संभागीय परिवहन कार्यालय औरैया के सभागार में एनजीओ और महिला संगठनों के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहवीर योजना और कैशलेस उपचार स्कीम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी से बचें। उन्होंने वाहन चालकों को समय-समय पर आंखों की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच कराने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन, चाहे यात्री हों या मालवाहक, किसी भी स्थिति में न चलाएं और न ही उनमें यात्रा करें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत...