प्रयागराज, जुलाई 19 -- बाढ़ के चलते अब राहत शिविरों में शहरियों का प्रवेश शुरू हो चुका है। बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट राहत शिविर में शनिवार सुबह से ही बाढ़ पीड़ितों का आगमन शुरू हो गया। यहां पर बघाड़ा के स्थायी निवासियों को तो जगह दी गई, लेकिन किराएदारों को शिविर में जगह देने से इनकार कर दिया गया। इससे नाराज लोग दोपहर दो बजे एनी बेसेंट के बाहर ही खड़े थे और वहां तैनात लेखपाल से गुहार लगा रहे थे कि उन्हें ठहरने दिया जाए। अब वे कहां जाएंगे। सबसे पहले गंगा का जलस्तर बघाड़ा इलाके में आता है तो एनी बेसेंट में राहत शिविर सबसे पहले खुलता है। इस क्षेत्र में तमाम लोग किराए पर रहते हैं। इन लोगों को भी बाढ़ के पानी से परेशानी हुई तो राहत शिविर पहुंचे। शनिवार दोपहर दो बजे क्षेत्र के नीरज कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खड़े थे। नीरज लेखपाल से बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.