मुंगेर, सितम्बर 17 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मंगलवार को जमालपुर प्रखंड अंतर्गत इटहरी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने राहत राशि की मांग को लेकर रामपुर कलान में एसबीआई के पास एनएच 80 को पांच घंटे तक जाम रखा। सड़क जाम रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे बाढ़ पीड़ितों विजय रजक, संचिता मंडल, नंदकुमार महंत, देवानंद मंडल, पुतुल देवी, रंजू देवी, शोभा देवी, संगीता देवी आदि ने बताया कि बाढ़ करीब डेढ़ महीने से है। लेकिन इटहरी पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवारों को अबतक बाढ़ सहायता राशि नहीं दी गई है। सड़क जाम की सूचना पर पहंुचे बरियारपुर पुलिस एवं जमालपुर सीओ राजेश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों से कहा की बाढ़ सहायता राशि के लिए आधार कार्ड के साथ सूची बनाकर अंचल कार्यालय में जमा करें। इसके बाद सूची में चढ़ाकर भेजा जाएगा। सीओ से मिले आश्वासन के बाद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.