रांची, जून 22 -- झारखंड में इस बार का मॉनसून राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है। राजधानी रांची इस आसमानी प्रकोप से सबसे ज्यादा जूझ रहा है। शहर और आस-पास के इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें दरिया बनने के साथ बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। दो दिन पहले जोरदार बरसात के बाद आज रविवार को दोपहर बाद हुई बारी बारिश ने फिर से शहर को डुबा दिया है। आसमान से पानी इतना ज्यादा बरसा कि लोगों के घर फिर से डूबने लगे। निचले इलाकों में बने घरों में रहने वालों की स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो गई। अपार्टमेंट तक में घुटने भर तक पानी भर जाने से लोग परेशान हैं। नाला जाम होने के कारण और बिल्डर के द्वारा खराब निर्माण करने से दीपाटोली के एकलव्य टावर में पानी भर गया। यहां रहने वाले लोग रेरा में केस दर्ज करा चुके हैं,बावजूद इसके लोगों की कोई सुनने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.