प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज। गंगा का जलस्तर घटने की रफ्तार भी तेज हो गई है। पिछले 12 घंटे (शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 20 सेमी कम हुआ है। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 21 सेमी कम हुआ। इसीके साथ गंगा-यमुना का जलस्तर अब निरंतर कम हो रहा है। इससे गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। शनिवार सुबह फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर क्रमश: 83.62 मीटर और 82.68 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 83.21 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...