देवघर, जनवरी 28 -- राहत कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कॉलेज में शबाना खातून ने तिरंगा फहराया। मौके पर शबाना खातून ने कहा कि यह दिन हमें अपने संविधान के प्रति समर्पित रहने, राष्ट्रीय एकता घंटा और सुरक्षा की स्थिति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। राहत कॉलेज के सचिव डॉक्टर इमरान अंसारी ने कहा भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बन गया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। इसी दिन भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य घोषित किया था। इस दिन भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी गई और इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र -छात्राएं, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.