बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता बच्चों के साथ यौन शोषण कर और उनके वीडियो विदेश में बेचने के दोषी जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद राहत दिलाने के लिए परिजन प्रयागराज में डेरा डाले हैं। हाईकोर्ट में रिट दायर करने को लेकर कागजों की तैयारी में समय लग रहा है। मंगलवार को भी रिट दायर नहीं हो सकी। इसमें अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है। राहत की अपील को लेकर रामभवन का बड़ा भाई राजाभैया व मौसेरा भाई रमेश दुर्गावती के मायके प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं। सिंचाई विभाग के जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को 20 फरवरी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। दोनों मंडल कारागार में निरुद्ध हैं। सजा होने के बाद परिजन रामभवन के बचाव में खड़े हो गए हैं। फांसी की सजा टलवाने के लिए उसका भाई अगले दिन शनिवार को ही ...