कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। राहत आयुक्त ने शुक्रवार को शहर के रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया। उनकी टीम ने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से बातचीत की। रैन बसेरे की स्थिति और अलाव के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस तरह से राहत आयुक्त की टीम ने शहर के सात रैन बसेरों का वीडियो कॉल से जायजा लिया। सुतरखाना रैन बसेरा में तहसलीदार सदर विनय द्विवेदी, सरसैय्या घाट, फूलबाग समेत अन्य में नायब तहसीलदार मौजूद थे। सभी से वीडियोकॉल के जरिए संवाद किया। सुतरखाना रैन बसेरा में रुके हुए छात्रों से भी राहत आयुक्त की टीम ने संवाद करके स्थिति के बारे में पूछा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...