मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। हेपेटाइटिस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को लंबे समय के बाद मुफ्त वायरल लोड जांच की सुविधा मिलने से राहत महसूस हुई है। हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित पचास से अधिक मरीज रोजाना मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हेपेटाइटिस की वायरल लोड जांच होने के बाद ही मरीजों को दवा दिए जाने की व्यवस्था है। लंबे अरसे से जांच किट उपलब्ध नहीं होने के चलते मरीजों को काफी धनराशि खर्च करके निजी पैथ लैब से जांच करानी पड़ रही थी। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.संगीता गुप्ता ने बताया कि पूर्व में इस्तेमाल की गईं जांच किट का भुगतान अभी संबंधित कंपनी को नहीं मिला है, लेकिन, नया बजट जारी होने के चलते कंपनी द्वारा जांच किट उपलब्ध करा दी गई हैं। मरीजों के लिए वायरल लोड जांच की सुविधा फिर से बहाल हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.