बरेली, जनवरी 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली में सीयूजीएल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले में सीएनजी व पीएनजी के दामों में दो रुपये की कमी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से राहत मिलेगी। संशोधित दरों के मुताबिक सीएनजी का खुदरा मूल्य 98 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 96 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। सीएनजी की नई दरें सभी कर शामिल करते हुए तीन जनवरी से प्रभावी हो चुकी हैं। इसी तरह पीएनजी का खुदरा मूल्य 57 रुपये प्रति एससीएम से घटाकर 55 रुपये प्रति एससीएम कर दिया गया है। पीएनजी की संशोधित दरें सभी कर शामिल करते हुए एक फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी। यह पहल भारत सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 के अनुरूप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...