मुरादाबाद, फरवरी 27 -- लाजपतनगर में फटी पानी की पाइप लाइन को नगर निगम की टीमों ने ठीक कर दिया। चौबीस घंटे बाद घरों तक पानी पहुंचने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। लाजपतनगर के रस्तोगी इंटर कॉलेज के पास केबल डालते समय बुधवार को अचानक पाइप लाइन फट गई थी। इससे पूरे इलाका पानी-पानी हो गया था। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा ने जानकारी निगम अफसरों को दी थी। इसके बाद नगर निगम की टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची। फाल्ट को ठीक करने की कवायद शुरू की। देर रात तक पानी की आपूर्ति सुचारु हो गया। कालोनी में रहने वाले संजीव कश्यप, सुमित खन्ना, संजय जैन, जाकिर हुसैन, शिवम गुप्ता, शिव सरन अग्रवाल, तुषार, विक्की (संधु) ने हिन्दुस्तान अखबार व नगर निगम टीम का आभार जताया। कहा कि पाइप लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.