बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- राहत : राजगीर में 6 माह में बनकर तैयार होगा आरपीएफ का हाईटेक बैरक 1000 वर्ग फीट में बनेगा दो मंजिला भवन, 20 बेड की होगी क्षमता किया गया भूमि पूजन, महिला व पुरुषों के लिए होंगे अलग-अलग हाजत फोटो राजगीर बैरक : राजगीर स्टेशन के पास मंगलवार आरपीएफ बैरक निर्माण के लिए भूमि पूजन करते पुजारी व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के रेलवे स्टेशन के समीप रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) का बैरक बनेगा। इसके लिए मंगलवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। मौके पर राजगीर के एडीईएन (सहायक मंडल अभियंता) मणिकांत कुमार, आईओडब्ल्यू (निर्माण निरीक्षक) डीपी सिंह सहित रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवेदक टुन्नू सिंह ने बताया कि आरपीएफ बैरक का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। बैरक भवन लगभग 1000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनेगा। दो मंजिला भव...