बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- राहत : नालों की उड़ाही करा हुई जलनिकासी, 24 एकड़ में फसल लहलहाने का मार्ग प्रशस्त पइन की उड़ाही कर मोहनचक में नदी से मिलाया दो दशक से जलजमाव के कारण नहीं होती थी खेती किसानों के चेहरे पर आयी खुशी, खेती करने की शुरू हुई तैयारी फोटो : इस्लामपुर पानी : इस्लामपुर रेलवे स्टेशन के पास नालों से जलनिकासी का निरीक्षण करते नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू कुमार व उपाध्यक्ष मो. तनवीर आलम। इस्लामपुर, निज संवाददाता। जलनिकासी नहीं होने से दो दशक से अधिक समय से रेलवे स्टेशन के पास लगभग 24 एकड़ खेतों में खेती नहीं हो रही थी। इससे दर्जनों किसान परेशान थे। किसान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इसके लिए लगातार गुहार लगा रहे थे। नगर प्रशासन ने जलजमाव से निजात के लिए नालों की उड़ाही करायी। इसके बाद वहां से पानी का निकास हुआ। इससे किसानों के ...