औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर में कुएं में कूदकर जान देने वाले किशोर की मौत के मामले में गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले की जांच पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्राम राहतपुर निवासी 17 वर्षीय राजा दोहरे ने बुधवार रात पिता की डांट से क्षुब्ध होकर गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है और घर पर लोगों का तांता लगा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.