फिरोजाबाद, मार्च 21 -- शहर में गुरुवार को दूसरे दिन तक गैस पाइप लाइन के मेंटेनेंस का काम चलता रहा। गैल गैस की टीम रात भर पाइपलाइन का मेंटेनेंस करने में जुटी रही। लगातार दर्जन भर से अधिक चूड़ी कारखानों की गैस की सप्लाई बंद रही। 30 घंटे बाद नेचुरल गैस की सप्लाई चालू हो सकी। बताते चलें कि शहर में नगला बरी चौराहा के निकट शीतल खान रोड पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे गैस की पाइपलाइन डैमेज हो गई थी। पाइप लाइन से गैस लीकेज होने पर इलाके में अफरा तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही गैस कंपनी की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। गैस पाइप लाइन के मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो गया। जो कि बुधवार को दिन भर और रात भर लगातार चलता रहा। रात को करीब 4 बजे पाइप लाइन के मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो सका। इसके बाद नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू कर दी गई। पाइप लाइन से जुड़े 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.